ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पाक तस्करों के इशारे पर हथियार सप्लाई करने वाले 5 गिरफ्तार, सोशल मीडिया से ढूंढते थे ‘नाबालिग तस्कर’ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करों को चेतावनी दी कि अगर गलत काम नहीं छोड़ा तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
नवीन गोगना अमृतसर 6 मार्च -असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच आधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और एक तेजधार हथियार बरामद किए हैं। इन चीजों की हुई बरामदगी पुलिस के मुताबिक बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9mm, एक PX5 .30 बोर, एक टॉरस 9mm, एक पाकिस्तान निर्मित ग्रेटा 9mm और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके साथ ही एक तेजधार हथियार भी बरामद किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए जुड़े तस्कर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “यह गिरोह सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी कर उन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने में शामिल था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके संबंधों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर हथियारों की खेप मंगवाकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई कर रहे थे।” जल्दी पैसा कमाने के लालच में भटके युवा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि “पुलिस ने बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए खालड़ा माड़ी मेगा गांव में कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उसी गांव के रहने वाले हैं। इनके संबंध सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार के तस्करों से बने थे। आरोपियों की उम्र काफी कम है और इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। ये जल्दी पैसा कमाने के लालच में तस्करी के धंधे में शामिल हो गए थे और लोगों को डराकर हथियार दिखाकर लूटपाट भी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में जशन, करनबीर, आकाशदीप और रोहित शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 24 साल के बीच है। इनमें से तीन युवक दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।” पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और यह भी देखें कि वे किन लोगों की संगत में रह रहे हैं। पुलिस कर रही जांच बता दें कि अमृतसर के मकबूलपुरा थाना में इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क के पीछे काम कर रहे आरोपियों की पहचान करने और पूरे मॉड्यूल को खत्म करने के लिए गहराई से जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।