ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मोबाइल न देने परिवार पर हमला, जख्मी महिला की मौत, पहले रेहड़ी पर पिता-पुत्र को पीटा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/6 मार्च। जालंधर के सुदामा विहार में मोबाइल फोन न देने पर युवकों ने बेटे और उसके पिता को पीटा। इसके बाद घर पर पथराव किया। इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ननकाई देवी का बेटा मीट की रेहड़ी लगाता है। उसकी रेहड़ी पर आरोपी युवकों से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुँची थाना सात की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित करन ने बताया कि वह सुदामा विहार में चिकन की रेहड़ी लगाता है। रेहड़ी पर तीन से चार युवक आए और उसका फोन मांगने लगे। करन का आरोप है कि ये युवक गांजा बेचने का कारोबार करते हैं। जब उसने फोन देने से इनकार किया तो युवकों ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया और हंगामा करने लगे। बाद में लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। देर रात धारदार हथियारों से किया हमला, ईंट पत्थर बरसाए करन के अनुसार, देर रात इसी बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश में उनके घर पर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनकी माँ ननकाई देवी घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालाँकि, बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। नशे का काम करते हैं आरोपी अनिल कुमार ने भी बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे से मोबाइल माँगा था। मोबाइल न देने पर बदमाशों ने उनके बेटे पर हमला किया और फिर उनके घर पर भी हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना 7 की पुलिस को दी है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है। ---