Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
आम आदमी पार्टी-अमृतसर शहर के जिला अध्यक्ष एवं पनपस (पंजाब सरकार) के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में महिलाओं का कल्याण, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा से अब तक ₹2042 करोड़ खर्च कर महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है, वहीं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित रिहाइश के लिए ₹150 करोड़ की लागत से 5 वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। बराड़ ने मान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10,487 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती से रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं और सामाजिक सुरक्षा के तहत 6,48,000 विधवा व जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की इन लोक-हितैषी योजनाओं से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।