ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अपना कारोबार अपनी पहचान मुहिम के तहत अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैंप : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने 100 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से " अपना कारोबार अपनी पहचान" मुहिम के तहत आज अमृतसर में विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपना छोटा व्यवसाय चला रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि यह मुहिम खास तौर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी लगभग 50 प्रतिशत है और वे घर तथा समाज दोनों जगह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन कई बार उनकी मेहनत को उचित पहचान नहीं मिल पाती। डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि बहुत सी महिलाएं घर से ही सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, सैलून, ट्यूशन सेंटर और अन्य छोटे-मोटे कारोबार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी मेहनती महिलाओं को समाज में एक नई पहचान देना और उनका हौसला बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से 100 से अधिक महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें इस कैंप के दौरान सम्मानित किया गया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इन महिलाओं में से कुछ चयनित महिलाओं को चंडीगढ़ भी भेजा जाएगा, जहां उन्हें सरकारी स्तर पर बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इससे न केवल इन महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं में अपने काम के प्रति गर्व की भावना पैदा होती है। जब उन्हें यह महसूस होता है कि समाज और सरकार उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज के विकास में और अधिक योगदान दे सकें। इस अवसर पर बबीता जायसवाल, रितु महाजन, करुणा आनंद, मोना महाजन, रुचि, सोनिया बहल , शारदा देवी, ज्योति और भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी।