ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पुलिस अधिकारी के साथ धोखाधड़ी 2 दिन में तीन मामले दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
फर्जी शादी कर विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप ,थाना सुधार पुलिस ने दर्ज किया तीसरा केस
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/5/मार्च। पुलिस जिला लुधियाना देहाती के थाना सुधार में तैनात पुलिस अधिकारी मनोहर लाल के साथ ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनकी फर्जी शादी करवाते थे और इस बहाने उनसे लाखों रुपये की ठगी करते थे। क्या था पूरा मामला:-मामला उस समय सामने आया जब पुलिस अधिकारी के बेटे से ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई। इसके बाद गांव घुनेवाल निवासी चरणजीत सिंह भी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया और उसने भी उन्हीं आरोपियों पर इसी तरह ठगी करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में चरणजीत सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गांव घुनेवाल, तहसील जगराओं, जिला लुधियाना ने बताया कि लखवीर सिंह निवासी मुल्लांपुर, जिसका दफ्तर सेफ कंसलटेंट नई आबादी अकालगढ़, पालिका बाजार में है, और उसकी साथी रीना रानी निवासी अबुवाल रोड, नई आबादी अकालगढ़ ट्रैवल एजेंट का काम करते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसकी फर्जी शादी करवा कर उसे विदेश भेज देंगे, जिसके लिए करीब 45 लाख रुपये खर्च आएगा। आरोपियों की बातों में आकर उसने इस प्रस्ताव को मान लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी शादी एक ऐसी लड़की से करवा दी, जिसे वह पहले से जानता भी नहीं था। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों को 35 लाख रुपये दे दिए, जबकि बाकी 10 लाख रुपये विदेश पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई थी। लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बावजूद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। चरणजीत सिंह का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने उसे ही परेशान करने के लिए उसके खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। मामले की जांच के बाद थाना सुधार पुलिस ने आरोपी लखवीर सिंह और रीना रानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ पिछले तीन दिनों में यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को शक है कि ट्रैवल एजेंटों ने इसी तरह कई युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक कितने लोग इस गिरोह का शिकार बन चुके हैं।