Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
भिंडर और संधू ने केजरीवाल के बरी होने पर बुके देकर दी बधाई
लुधियाना, 5 मार्च — नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर और वरिष्ठ आप नेता भूपिंदर सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में अदालत द्वारा बाइज्जत बरी किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया। इस मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर बधाई दी और कहा कि आज यह साबित हो गया है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया है कि ये सभी आरोप पूरी तरह झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा देश और जनता की भलाई के लिए काम किया है। उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार किए, जिसके कारण विरोधियों को उनकी लोकप्रियता हजम नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि अदालत के इस फैसले से न केवल अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर लगे दाग धुल गए हैं, बल्कि यह भी साबित हो गया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। इसके चलते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस फैसले को लेकर खुशी की लहर है। भिंडर और संधू ने कहा कि अब पार्टी और भी ज्यादा मजबूती के साथ जनता की सेवा के लिए काम करेगी और देश में साफ-सुथरी राजनीति का संदेश और मजबूत किया जाएगा।