ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
फोक्ल प्वाइंट साइकिल पॉट्स फैक्ट्री से लाखों का निकल व क्रोम चोरी, कई फोन करने पर अगले दिन पहुंची पुलिस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/2 मार्च। लुधियाना के फोकल प्वाइंट एरिया में चोरों द्वारा एक साइकिल पॉट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भारी मात्रा में निकल क्रोम चोरी कर लिया गया। अगली सुबह जब फैक्ट्री वर्कर आए तो उन्हें वारदात का पता चला। जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई। मालिक का आरोप है कि उन्होंने इस संबंधी थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौंकी जीवन नगर में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी थी। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस मुलाजिम इतने व्यस्त थे, कि उन्होंने मौके पर आना जरुरी नहीं समझा। कई बार कहने के बाद अगले दिन मुलाजिम मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोर करीब ढ़ाई से तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए हैं। हालांकि उक्त वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर आते जाते दिख रहे हैं। जानकारी देते हुए सौरव घई ने बताया कि उनकी फोकल प्वाइंट के फेस-8 में साइकिल पॉट्स की फैक्ट्री है। शनिवार रात को वह फैक्ट्री बंद करके घर चले गए। रविवार तड़के करीब डेढ़ बजे एक बाइक और स्कूटी पर चार बदमाश आए। वह फैक्ट्री में घुस गए और निकल व क्रोम चोरी करके ले गए। अगली सुबह उन्हें वारदात का पता चला। पुलिस के उच्च अफसरों से मामले में दखल देने की अपील वहीं सौरव घई ने कहा कि उन्होंने रविवार सुबह ही पुलिस को शिकायत दी। मुलाजिम मौके पर नहीं आए तो उन्होंने बिना देरी के खुद चौंकी जीवन नगर में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने अपना काम तो तेजी से कर दिया, लेकिन मुलाजिमों द्वारा उतनी ही ढ़ीली कार्रवाई की जा रही है। रविवार को कोई मुलाजिम मौका देखना या सीसीटीवी फुटेज चैक करने तक नहीं आया। फिर सोमवार को मुलाजिम आए। सौरव घई ने उच्च अधिकारियों को मामले में दखल देकर एक्शन लेने की अपील की है। पहले भी फोकल प्वाइंट पुलिस पर लग चुके आरोप वहीं कुछ दिन पहले जीवन नगर इलाके में एक दुकानदार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद व्यापारियों ने हाइवे जाम कर दिया था। उनका आरोप था कि उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद बदमाशों ने हमला कर दिया। लेकिन अब यह दूसरा मामला सामने आया है। जिसमें फिर उक्त एरिया की पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ---