ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सोना कारोबारी पर एफआईआर; लोग बोले – अकेले लेनदेन का चक्कर नहीं, पूरा मामला ही गड़बड़ हैं ! - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 मार्च। लुधियाना में पिछले दिनों लुधियाना के नामी ज्वेलर आदित्य जैन पर सोने की खरीद फिरोख्त की एवज में मोहाली के ज्वेलर सागर सिंगला के साथ 11.10 करोड़ रुपए की ठगी मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई हैं। यह मामला सामने आने के बाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि यह मामला अकेले लेनदेन का नहीं, बल्कि यह पूरा मामला ही गड़बड़ है। कहने को तो यह दो घरों का मामला लग रहा है। लेकिन बाजारी चर्चाओं की बात करें तो यह दो घरों का नहीं बल्कि पूरे बाजार का मामला है। जिसके चलते व्यापारी डरे हुए हैं। चर्चा है कि अगर इस मामले का खुलासा होता है तो कई सफेदपोश व ज्वेलर्स सामने आ जाएंगे। चर्चाएं हैं कि पिछले समय के दौरान सोने व चांदी के भाव ऊपर नीचे होने के बाद कुछ ज्वेलर्स द्वारा इनकम दिखाने व छिपाने के लिए जमकर हेरफेर किया जा रहा है। जिसके चलते दबाकर बोग्स बिलिंग भी की जा रही है। इसी कारण अब यह मामले सामने आने शुरु हो चुके हैं। चर्चाएं हैं कि अब इस मामले समेत पिछले समय के दौरान ज्वेलर्स के हुए ऐसे विवादों की सही तरीके से जांच हो तो बड़ा टैक्स हेरफेर सामने आ सकता है। कई इसे बोग्स बिलिंग का और कोई हेजिंग का मामला बता रहा है। लेकिन कुल मिलाकर इस केस में कइयों की गर्दन फंसी हुई है। अब देखना होगा कि क्या इनकम टैक्स विभाग इस मामले की गहनता से जांच करेगा या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा मामले की तय तक पहुंचना भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे हो रही बोग्स बिलिंग चर्चाएं हैं कि ग्राहकों द्वारा ज्यादातर सोना व चांदी बिना बिल के कैश में खरीदा जाता है। ऐसे में अगर ज्वेलर ग्राहक से कैश न लें, तो ग्राहक खराब होता है। जिसके चलते दुकानदार उनसे कैश लेकर सामान दे देते हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपनी टैक्स बुक्स भी पूरी करनी होती है। चर्चाएं हैं कि बुक्स पूरी करने के लिए कुछ ज्वेलर्स द्वारा फिर आपस में दूसरे ज्वेलर्स के साथ सोने-चांदी की खरीद फिरोख्त करके एंट्रियां घुमाई जाती है। इसमें सोने-चांदी का करोड़ों में लेनदेन किया जाता है। जिसके चलते फिर ऐसे बड़े ठगी के मामले सामने आते हैं। क्या सिर्फ दिखावे के लिए हुई एफआईआर पिछले दिनों शहर में आदित्य जैन केस के अलावा भी ज्वेलर्स के ऐसे लेनदेन के विवादों के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें कई ज्वेलर्स इस बोग्स बिलिंग के खेल की भेंट चढ़ गए। लेकिन किसी न किसी तरह से उन मामलों को दबा लिया गया। मगर इस मामले में एफआईआर होने के चलते यह खुलकर सभी के सामने आ गया। चर्चाएं हैं कि इस मामले में बोग्स बिलिंग का हेजिंग का मामला जुड़ा हो सकता है। जिसके चलते इस मामले की गहनता से जांच करनी जरुरी है। सोना हेजिंग में भी हुए विवाद वहीं बता दें कि इसके अलावा सोना हेजिंग के विवाद भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल, हेजिंग का मतलब यह है कि कुछ ज्वेलर्स द्वारा बड़े ज्वेलर्स को सोना बुक करवाया जाता है। जिसमें 10 प्रतिशत पहले देना होता है। लेकिन बड़े ज्वेलर्स द्वारा अपने पक्के छोटे ज्वेलर्स की जुबान पर ही बुकिंग करवा दी जाती है। ऐसे में पिछले समय के दौरान सोने में एकदम भारी गिरावट आई। जिस कारण ज्वेलर्स को नुकसान हुआ। लेकिन ऐसे में बुकिंग करवाने वाले ज्वेलर्स अपनी जुबान से मुकर गए। जिसके चलते न तो उन्होंने बाकी की पेमेंट दी और न ही 10 प्रतिशत अदा किए। जिसके चलते ज्वेलर्स में हेजिंग के विवाद बढ़ गए। यह है मामला मोहाली के सागर सिंगला द्वारा थाना डिवीजन नंबर 8 में ज्वेलर आदित्य जैन पर मामला दर्ज कराया गया है। सागर सिंगला का आरोप है कि उसने आदित्य से 20.38 करोड़ का सोना खरीदने की डील की थी। जिसमें से 7.51 करोड़ का सोना दिया गया और साथ ही 1.76 करोड़ की आंशिक वापसी हुई। जबकि बाकी के 11.10 करोड़ नहीं दिए। जिसके चलते उसने आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।