-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/26/फरवरी।
पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना सुधार के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित दाना मंडी सुधार से लिंक रोड होते हुए मेन जीटी रोड की तरफ जा रहे थे, तो पुराने गोदामों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अंधेरे में कोई वस्तु फेंक दी। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान विशाल मल्होत्रा (42) पुत्र अमृत लाल वासी गुरु दा भट्ठा, अड्डा रायकोट (जगरांव) के रूप में हुई। उसने माना कि वह नशे का सेवन कर रहा था। हालांकि अंधेरा होने के कारण फेंकी गई नशीली वस्तु बरामद नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह, एक अन्य मामले में थाना सदर जगरांव के अधीन आती पुलिस चौकी चौकीमान के एएसआई आत्मा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आकाश पुत्र बाबू राम वासी कोठे फतेह दीन को नशे का सेवन करते हुए काबू कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।