ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सारंगपुर में 47 वर्षीय मजदूर 20 दिन से लापता, परिजनों ने तलाश तेज करने की उठाई मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के एक मामले में 47 वर्षीय मजदूर सिजोर पिछले 20 दिनों से लापता है। अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार और साथियों में चिंता बढ़ गई है। थाना सारंगपुर में 4 फरवरी 2026 को जनरल डायरी नंबर 065 के तहत दर्ज शिकायत के अनुसार, सिजोर (पुत्र शिव मंगल), निवासी बिंझ कौंसा, पोस्ट ऑफिस बरेली (उत्तर प्रदेश), विकास नगर, मौली जागरण में कार्यरत था। शिकायतकर्ता दीपक वर्मा ने पुलिस को बताया कि सिजोर 31 जनवरी 2026 को काम के लिए सेक्टर-11 कॉलेज की ओर निकला था, लेकिन वह वहां पहुंचा ही नहीं। परिजनों और साथी मजदूरों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और उसके गृह जनपद में भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मामले को ‘मिसिंग पर्सन’ के रूप में दर्ज कर वायरलेस संदेश और कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित की है। गुमशुदा का हुलिया • नाम: सिजोर • उम्र: 47 वर्ष • कद: लगभग 5 फीट 4 इंच • रंग: सांवला • शरीर: पतला • दाढ़ी: क्लीन शेव • भाषा: हिंदी • पहनावा: नेवी ब्लू व लाल रंग की जैकेट, खाकी पैंट, जूते स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का कहना है कि एक मजदूर का इस तरह लापता होना गंभीर चिंता का विषय है। उनका आग्रह है कि पुलिस फोटो सहित व्यापक स्तर पर सूचना प्रसारित करे, ताकि जल्द कोई सुराग मिल सके। प्रशासन से उठी मांग - बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र और लेबर अड्डों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाए।उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय कर गृह जनपद में भी तलाश तेज की जाए।सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक सूचना जारी की जाए। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सिजोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना सारंगपुर या दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।