ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
गांवों में भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन, 70 परिवार पार्टी में शामिल जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत, कहा – पंजाब में भाजपा सरकार समय की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बठिंडा/गोनियाना, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी को गांवों में लगातार बढ़ता समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह बात भाजपा जिला बठिंडा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने विधानसभा क्षेत्र भुच्चो मंडी के प्रभारी बलदेव सिंह अकालिया के नेतृत्व में गांव जंडांवाला में आयोजित एक प्रभावशाली सभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर 70 परिवार भाजपा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, रमणदीप सिंह अपने साथियों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। सभा में जीदा मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, जिला महासचिव जतिंदर गोगी, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष बलदेव सिंह अकालिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में “डबल इंजन” की भाजपा सरकार समय की आवश्यकता है, जिससे राज्य से नशे और गैंगस्टरवाद का खात्मा कर शांति, कानून-व्यवस्था और भाईचारे को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर गांवों की सूरत बदली जाएगी तथा किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी वादे पूरे न करने और नई उद्योग इकाइयां न लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग इन पार्टियों से निराश हैं और अब पंजाब में भाजपा को मजबूत करने का समय आ गया है। श्री सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से देशभर में लोगों को लाभ मिल रहा है। मजदूरों को रोजगार की गारंटी, किसानों को सुविधाएं, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के तहत राहत और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ लेने के लिए प्रयास नहीं कर रही, जिससे राज्य के लोग वंचित रह रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनता8 कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इसका जवाब देगी। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला का सम्मान भी किया।