Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 23 Feb । भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा ए आई समिट के दौरान नग्नता का प्रदर्शन कर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्षा हीरा नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय सेक्टर 33 कमलम से रोष मार्च निकालते हुए सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर कूच किया। रोष मार्च जैसे ही कांग्रेस भवन के निकट पहुंचा, उससे पहले आकाशवाणी केंद्र के पास पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के कारण कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया गया, जिसके बाद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देते हुए कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। महिला मोर्चा की अध्यक्षा हीरा नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौन स्वीकृति और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे देश की संस्कृति, मर्यादा और सम्मान को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है, जहां नारी सम्मान और सभ्यता सर्वोपरि मानी जाती है, लेकिन कांग्रेस से जुड़े तत्वों द्वारा इस प्रकार की हरकतें देश को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की संयोजक फार्मिला रहीं। इस अवसर पर चंद्रावती शुक्ला, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कौर रतू, जिला उपाध्यक्ष अनीता जोशी, जिलाध्यक्ष रितु सूद तथा जिला अध्यक्ष रेखा सूद सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रदर्शन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब देशहित का प्रश्न आया था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखने की आवश्यकता थी। उस समय नेता प्रतिपक्ष रहे अटल बिहारी वाजपेई को जिनेवा भेजा गया और उन्होंने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के केवल राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए वहां भारत का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यही अंतर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की सोच में है। रामवीर भट्टी ने आगे कहा कि जब ए आई समिट में लगभग 22 से 25 देशों के राष्ट्रीय और शासन प्रमुख उपस्थित थे, उस समय कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा किया गया कृत्य देश को शर्मसार करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि जब भी देश की बात आती है तो पूरा राष्ट्र एकजुट होकर खड़ा होता है, लेकिन कांग्रेस को हर विषय में केवल राजनीति दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल कुर्सी की राजनीति कर रही है और सत्ता प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की मानसिकता को भलीभांति पहचान चुकी है। वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में देशवासियों ने कांग्रेस को नकार कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रहित के विरुद्ध राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा ने आकाशवाणी केंद्र के निकट ही प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि राष्ट्र सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा सशक्त और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।