ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
IDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला उजागर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मुंबई , 23 फरवरी । प्राइवेट क्षेत्र के बैंक IDFC First Bank ने अपनी चंडीगढ़ शाखा में लगभग ₹590 करोड़ के कथित धोखाधड़ी (फ्रॉड) का खुलासा किया है, जो हरियाणा सरकार से जुड़े खातों से जुड़ा है। बैंक ने यह जानकारी अपनी SEBI फाइलिंग में दी और मामले की सूचना भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) समेत संबंधित एजेंसियों को दी है। इस मामले में बैंक ने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और एक फॉरेंसिक ऑडिट के लिए KPMG को नियुक्त किया है। कैसे सामने आया मामला? समस्या तब उजागर हुई जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर अन्य बैंक में स्थानांतरण का अनुरोध किया। इस दौरान बैंक बही और विभाग के रिकॉर्ड में भारी मतभेद पाया गया, जिसका मिलान करने पर 590 करोड़ रुपये के गड़बड़ी का पता चला। शेयर बाजार में तूफ़ान घोटाले के खुलासे के बाद बैंक के शेयर बाजार में लगभग 20% गिरावट के साथ लोअर सर्किट तक पहुँच गए, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ और लगभग ₹14,000 करोड़ का मार्केट वैल्यू घट गया। सरकार और जांच एजेंसियाँ सक्रिय हरियाणा सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक को सरकारी लेन-देन के लिए डि-एम्पैनल कर दिया है और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) तथा विजिलेंस को जांच सौंप दी है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा। RBI ने दी स्पष्टता भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कहा है कि यह मामला सिस्टमेटिक बैंकिंग रिस्क नहीं है और बैंकिंग प्रणाली पर इसका व्यापक प्रभाव नहीं है, लेकिन निगरानी कड़ी की जाएगी।