लुधियाना/यूटर्न/23 फरवरी। जन हितैषी न्यूज चैनल और यूटर्न टाइम अखबार की और से लुधियाना के लोधी क्लब में एक मार्च 2026 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक री लीव फेस्ट (जिंदगी के बाद भी जिंदगी) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऑर्गन डोनेशन अवेयनेस कैंप लगाया जाएगा। इस फेस्ट का मुख्य मकसद लोगों को ऑर्गन डोनेट करने के लिए जागरुक करना है। इसी के साथ साथ फ्री मैडिकल चैकअप और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। दरअसल, ऑर्गन डोनेशन जिसमें आम भाषा में अंगदान भी कहा जाता हैं, यह सबसे बड़ा योगदान माना गया है। क्योंकि जब हम अपने शारीरिक अंग दान करते हैं, तो इससे 1-2 नहीं बल्कि आठ लोगों को नई जिंदगी दी जा सकती है। लेकिन आज के समय में लोगों को इसकी अवेयरनेस नहीं है। जिसके चलते इस री-लीव फेस्ट के जरिए लोगों को इस संबंधी जागरुक किया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति अपने जाने के बाद भी अपने अंगदान के जरिए कइयों को नई जिंदगी दे सकता है। इस री-लीव फेस्ट संबंधी डीसी लुधियाना हिमांशु जैन द्वारा भी लोगों को खास अपील की गई। उन्होंने शहरवासियों को बढ़ चढ़कर इस फेस्ट का हिस्सा बनने की अपील की है। इस री-लीव फेस्ट के मुख्य स्पांसर रॉल्सन टायर्स हैं। वहीं पावर्ड बाय अंसल वेल्थ, इन एसोसिएशन पार्टनर दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लोधी क्लब लुधियाना हैं। इसी के साथ स्पोर्टेड पार्टनर नोबल फाउडेंशन हैं।
माहिरों की टीम रहेगी उपलब्ध
वहीं इस री-लीव फेस्ट में माहिर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। जिसमें डीएमसी अस्पताल के डॉ. गुरसागर सिंह सहोता चीफ लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन, डॉ. रमित महाजन प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ गेस्ट्रो, डॉ. राजेश महाजन प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसन मौजूद रहेगें। वहीं डीएमसी अस्पताल के माहिर डॉक्टरों व स्टॉफ की टीम ब्लड व मेडिकल कैंप में अहम योगदान अदा करेगी।