Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 21 फरवरी । भक्ति पथ यात्रा ग्रुप द्वारा श्री खाटू श्याम जी एवं श्री सालासर बाला जी धाम के दर्शनों हेतु पहली धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री सत्य पाल जैन ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, 1008 महामंडलेश्वर कमली माता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नारियल फोड़कर यात्रा की शुरुआत की। आयोजकों ने बताया कि समूह का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और प्रत्येक माह धार्मिक यात्राओं के माध्यम से प्रभु भक्ति का संदेश फैलाना है। प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू सेठी ने भजनों के माध्यम से यात्रियों का स्वागत किया और भंडारे की व्यवस्था की। यात्रा की सेवा में महिपाल खाती, पूनम कोठारी, बसवानंद भट्ट सहित कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।