Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सोशल मीडिया पर चली चर्चाएं, अब लोग खुद ही क्राइम कंट्रोल करने में आए आगे लुधियाना/यूटर्न/21 फरवरी। लुधियाना के डेहलों गांव में एक एनआरआई महिला को बाइक सवार लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। लेकिन महिला घबराई नहीं, बल्कि कार से उतरकर तलवार लेकर बदमाशों के पीछे भागी। जिसके चलते बदमाश वहां से भाग निकले। महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पीड़ित महिला अस्ट्रेलिया की रहने वाली एनआरआई हरजिंद कौर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हरजिंद कौर अपनी महिला दोस्त के साथ शुक्रवार रात कार में सवार होकर घर जा रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार के शीशे पर आंडें मारकर रोकने की कोशिश की। लेकिन महिला डरी नहीं बल्कि कार से तलवार निकाली और बदमाशों का मुकाबला करने चली गई। महिला के बुलंद हौंसले देख बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं वीडियो देख यह भी चिंता जताई जा रही है कि अगर हरजिंद कौर हिम्मत न दिखाती और उनके पास हथियार न होता, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। अब लोगों को खुद कम करना पड़ेगा अपराध वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा वीडियो को लेकर मैसेज भी किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब लुटेरों और चोरों को राज्य के लोग खुद ही नुकेल डालें। लोगों का कहना है कि हरजिंद कौर की तरह अब अगर किसी भी राहगीर को बदमाश घेरते हैं, तो इसी तरह उनका विरोध किया जाए, तभी क्राइम कम हो सकेगा।