ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
वित्त मंत्री चीमा का दावा- पंजाब से खत्म होगा गैंगस्टरवाद, शिअद, भाजपा- कांग्रेस ने पैदा किया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/21 फरवरी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि राज्य में गैंगस्टरवाद को अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने बढ़ावा दिया है। उन्होंने मानसा में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद का पूरी तरह सफाया करेगी। वित्त मंत्री चीमा मानसा के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में 128 छात्राओं के लिए बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस हॉस्टल के निर्माण पर 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज में हॉस्टल की बड़ी आवश्यकता थी, जिसे पूरा करने के लिए सरकार ने यह बड़ी सौगात दी है। चीमा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को मिलने वाली धमकियों से निपटने के लिए एक अलग ट्रेड कमीशन का गठन किया गया है। यह कमीशन व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगा और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगा। स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगने पर जताई चिंता फाजिल्का में स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगे जाने की घटनाओं पर वित्त मंत्री ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे गुमराह हो जाते हैं और मोबाइल टेक्नोलॉजी के कारण भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ऐसी संस्कृति को खत्म करेगी और इसे पनपने नहीं देगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक डिजिटल लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार के आगामी बजट में मानसा के लिए एक विशेष पैकेज शामिल होगा। उन्होंने कहा कि बजट से पहले ही मानसा को यह पैकेज प्रदान कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सरकार डीए की किश्त और पेंशन बहाली को लेकर भी कर्मचारियों के लिए सौगात लाएगी और उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। ---