Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/20 फरवरी। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के बयान पर मीम बनने के बाद अब सॉन्ग बनने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रधान के जनवरी में दिए 12 गुना 5 बराबर 48 के बयान पर लुधियाना के डुएट सिंगर पिंदू शाह ने सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें उन्होंने वडिंग और बिना सोचे समझे बोलने वालों पर तंज कसा है। गीत के बोलों में पत्नी बनी सिंगर कहती हैं कि जट्टा तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे समझे कुछ भी कहे जा रहे हो। इस पर पति जवाब देता है कि मैं ज्यादा दारू पीने पर भी कभी भाभी को साली नहीं कहता, खा पीके भी 12 पांजे 48 नहीं कहता। दो दिन पहले रिलीज हुआ गीत पंजाबी सिंगर पिंदे शाह ने 2 दिन पहले ही इस गीत को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया। राजा वडिंग के बयान से जुड़ा होने के चलते ये गीत तेजी से वायरल हो रहा है और 2 दिन में ही इसे 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गीत का टाइटल मैथेमेटिक में 12x5 =48 रखा गया है। बता दें कि पंजाब में 4 साल बाद भी महिलाओं को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के 1 हजार रुपए महीना न देने पर राजा वड़िंग की जुबान फिसल गई थी। एक रैली में वड़िंग ने कहा था कि अगर आप वोट मांगने आए तो पहले उनसे पूछना कि पहले 4 साल के बकाया रुपए दो। इसी दौरान 12 गुणा 5 को वड़िंग ने 60 की जगह 48 बता दिया था।