लुधियाना 17 फरवरी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना लुधियाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के रेवाड़ी से काबू किया।
पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर तथा डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री हरपाल सिंह, पीपीएस की निगरानी में एडीसीपी श्री वैभव सहगल, पीपीएस और एसीपी साइबर क्राइम श्री मुराद जसवीर सिंह गिल, पीपीएस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम थाना लुधियाना में दर्ज मुकदमा नंबर 01/2024 के तहत 12 फरवरी 2026 को आरोपी विक्रम यादव निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया और उससे करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये ठग लिए। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 60 लाख रुपये आरोपी विक्रम यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस ने आरोपी को 17 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें। ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।