Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुक्शिता नैयर के असामयिक निधन पर पूटा ने जताया गहरा दुख
चंडीगढ़ 17 Feb : पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने लुक्शिता नैयर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लुक्शिता, पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में कार्यरत प्रो. चंचल की सुपुत्री तथा एफडीओ, पीयू में पदस्थ सीए (डॉ.) विक्रम नैयर की बेटी थीं। पूटा की ओर से जारी शोक संदेश में बताया गया कि लुक्शिता नैयर का निधन 17 फरवरी 2026 की सुबह हुआ। संगठन ने उन्हें एक होनहार, संवेदनशील और स्नेहिल व्यक्तित्व की धनी बताते हुए कहा कि उनकी मुस्कान और सकारात्मक ऊर्जा से मिलने वाले हर व्यक्ति पर गहरी छाप पड़ती थी। उनका यूं असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति और विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। लुक्शिता नैयर का अंतिम संस्कार आज दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में किया गया। पूटा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह नौरा और सचिव मृत्युंजय कुमार ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को संबल और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।