ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
गैंगस्टरां ते वार’ का 27वां दिन: पंजाब पुलिस ने 516 स्थानों पर की छापेमारी; 181 काबू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
— पुलिस टीमों ने 67 व्यक्तियों विरुद्ध की रोकथाम कार्यवाही, 139 को तस्दीक उपरांत किया रिहा *— लोक एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 से गुप्त तौर पर गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते है — युद्ध नशें के विरुद्ध के 352वें दिन 2 किलो हेरोइन सहित 77 नशा तस्कर काबू चंडीगढ़, 16 फरवरी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम के 27वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरों के साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैप किए टिकानों पर 516 छापेमारियां की। जानकारी अनुसार, " गैंगस्टरां ते वार" - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त सूबा बनाने के लिए शुरु की एक निर्णायक जंग – 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की तरफ से शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ राज्य भर में विशेष कार्यवाहियों की जा रही है। इस मुहिम के 27वें दिन, पुलिस टीमों ने 181 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके उनसे 2 हथियार बरामद किए। इसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ़्तार किए व्यक्तियों की संख्या 9,442 हो गई है। इसके इलावा 67 व्यक्तियों विरुद्ध रोकथाम कार्यवाही की गई, जबकि 139 व्यक्तियों की तस्दीक की गई और पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है। वांछित अपराधियों/ गैंगस्टरों के बारे जानकारी और अपराध एंव अपराधिक गतिविधियों के बारे सूचना देने के लिए लोग गुप्त तौर पर एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 पर संपर्क कर सकते है। ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपने अभियान " युद्ध नशें के विरुद्ध" को 352वें दिन भी जारी रखते आज 77 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 2 किलो हेरोइन, 1345 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 69,120 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ, सिर्फ़ 352 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49, 841 हो गई है। ज़िक्रयोग्य है कि बठिंडा पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। नशा छुड़ाओ मुहिम के हिस्के तौर पर, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।