चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/16फरवरी। थाना हठूर पुलिस ने गश्त के दौरान मनदीप सिंह उर्फ जीता (निवासी गांव फेरूराईं) को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। हवलदार जसविंदर सिंह ने जानकारी दी कि गश्त के दौरान छप्पड़ किनारे बरगद के पेड़ के पास युवक नशा कर रहा था। पुलिस को अपनी ओर आता देख उसने नशीला पदार्थ पानी में फेंक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।