ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
केस वापिस न लेने पर दो भाइयों पर किया हथियारों से हमला, एक का काटा टान, दूसरे का हाथ तोड़ा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/16 फरवरी। लुधियाना के गांव सरीह में केस वापिस न लेने पर कुछ हथियारबंदों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक भाई का कान काट दिया और दूसरे का हाथ तोड़ दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना डेहलों पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर शमशेर सिंह पुत्र चरण सिंह, मक्खन सिंह पुत्र शमशेर सिंह, अमरीक सिंह पुत्र शमशेर सिंह,काला सिंह पुत्र शमशेर सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह, हरजप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह सभी निवासी गांव सरीह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा उसके भाई हरपाल के साथ पिछले साल दीवाली के समय भी मारपीट की थी। उस समय इन पर केस भी दर्ज हुआ था। उसी केस को हटवाने का दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने केस वापिस नहीं लिया। जिसके चलते हमलावर उनके साथ रंजिश रखने लगे। 13 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी उसके भाई हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बड़ी मुश्किल से अपने भाई को आरोपियों से छुड़वाया और दोनों घर के अंदर चले गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी ने किरपाण से वार कर उसका बायां कान काट दिया और उसकी दाहिनी बाजू पर भी गहरा जख्म कर दिया। वहीं हमले में उसके भाई हरपाल सिंह की एक बाजू टूट गई। ----