Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा, 15 फरवरी । “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.5 किलोग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना कैनाल कॉलोनी में केस नंबर 39, दिनांक 14.02.2026, धारा 18B, 29, 25/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव, आईपीएस के नेतृत्व तथा एसपी (शहर) नरिंदर सिंह पीपीएस और डीएसपी (सिटी-1) अमृतपाल सिंह भाटी की देखरेख में पुलिस टीम ने महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय के पास बादल-बठिंडा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान डबवाली रोड की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (PB29AG3454) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 4 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी मानसा और मोहिंदर सिंह निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान जगसीर सिंह की निशानदेही पर 2.5 किलो और अफीम बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी 6.5 किलो हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अफीम राजस्थान से लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले थे। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।