मोहाली/यूटर्न/15 फरवरी। रविवार को सीएम भगवंत मान की संगरुर में हवन यज्ञ के बाद अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण सेहत खराब हो गई। इसके बाद हालत नहीं सुधरने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लगाया गया, जहां चेकअप करवाने के बाद उन्हे भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, सीएम को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल लगाया गया है। जहां सभी टेस्ट कराए गए। उनकी हालत सही है। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव व चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद हैं।
संगरुर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे सीएम
सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं सोमवार मोगा में भी भगवंत मान की रैली है। लेकिन तबीयत बिगड़े के कारण वहां पहुंचा भी मुश्किल लग रहा है।
--