Advertisement
uturntime
Breaking
श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के लिए पूरी तरह तैयार; हरजोत सिंह बैंस ने व्यापक प्रबंधों के दिए निर्देश हरियाणा-यूरोपीय संघ वर्किंग ग्रुप बनेगा, बीवीएम, यूएसएन की छात्राओं ने नेशनल योगासन चैंपियनशिप में किया पंजाब का प्रतिनिधित्व डॉ. अरविंद शर्मा ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा बाजवा के ‘बैंड वाला’ बयान पर आप का कांग्रेस दफ्तर घेराव, माफी की मांग हरियाणा-यूरोपीय संघ वर्किंग ग्रुप बनेगा, मुक्त व्यापार समझौते से खुलेंगे नए अवसर: सीएम सैनी पांच महीने बाद यूएस के टेक्सास से 28 वर्षीय हरदीप सिंह की बॉडी गांव पहुंची युवा और डिजिटल दुनिया की चुनौती Income Tax Department vs JRS Eastman Group ग्लाडा में पिक एंड चूज पॉलिसी हो रही इस्तेमाल, सभी बिल्डिंगों को अवैध बता जारी किए नोटिस, नए निर्माण पर एक्शन नहीं बठिंडा में युवती की हत्या लिव इन पार्टनर ने की, मामूली बहस के बाद कत्ल, पहले लाश जलाई, फिर सूटकेस में पैक कर हाईवे पर फेंका सीएससी सेंटरों पर लगी भीड़, विपक्षी लीडर लोगों को नए भ्रमों में फंसाने में जुटे तो कही खुद ही बना रहे बीमा कार्ड
Logo
uturntime
मुक्त व्यापार समझौते से खुलेंगे नए अवसर: सीएम सैनी
चंडीगढ़, 13 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार समझौते को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए हरियाणा-यूरोपीय संघ वर्किंग ग्रुप के गठन की घोषणा की। वे नई दिल्ली में आयोजित हरियाणा यूरोपियन व्यापार संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 देशों का विशाल बाजार अब हरियाणा के उत्पादों के लिए खुल गया है। शून्य सीमा शुल्क व्यवस्था से कपड़ा, चमड़ा और हस्तशिल्प उद्योग को सीधा लाभ होगा और निर्यात में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है। आईटी, डेटा विज्ञान और सप्लाई चेन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने उद्यमियों से गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क उपलब्ध है। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। बैठक में उद्यमियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।