ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सीएससी सेंटरों पर लगी भीड़, विपक्षी लीडर लोगों को नए भ्रमों में फंसाने में जुटे तो कही खुद ही बना रहे बीमा कार्ड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सीएम मान की 10 लाख की सेहत बीमा योजना ने राज्य में मचाया बवाल राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/13 फरवरी। पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा राज्य में हाल ही में शुरु की सीएम सेहत बीमा योजना ने नया ही बवाल मचा दिया है। इस सेहत योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपए का फ्री इलाज मिलना है। जिसके चलते लोग जमकर इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए अपने कार्ड बनवाने में लगे हैं। जिससे सीएसटी सेंटरों पर सुबह 9 बजे से ही भीड़ जमा होनी शुरु हो चुकी है। लेकिन इस बवाल को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए कई तरह के नुस्के भी अपनाने शुरु कर दिए गए हैं। एक तरफ विपक्षी लीडरों द्वारा स्टेजों पर इस स्कीम को सिर्फ खानापूर्ति बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ कई नेता खुद इसका फायदा लेने में लगे हैं। वहीं, चर्चा है कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लीडरों द्वारा इस स्कीम का लाभ लेने से रोकने के लिए लोगों को नए नए भ्रम में डाला जा रहा है। एक तरफ तो विपक्षी लीडर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और दूसरी तरफ कई इलाकों में तो विपक्षी लीडर खुद ही लोगों की सेहत योजना कार्ड की स्लीप निकालते हुए दिख रहे हैं। जिसे देख अब जनता भी हैरान है कि आखिर वे लीडरों के किस चेहरे को असली मानें। हालांकि इन सभी कार्यों को देखकर यह जरुर लगता है कि कहीं न कहीं सीएम मान की इस योजना ने लीडरों को जरुरत सोच में डाल दिया है। 70 साल में पहली बार लोगों को मिली सुविधा वहीं अब पंजाब के लोग भी खुलकर सामने आने शुरु हो चुके हैं। इस संबंध में ढोलेवाल के मनजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले 70 सालों से लेकर आज तक पंजाब में कई सरकारें आई। लेकिन सभी ने सिर्फ जरुरतमंदों को 2 रुपए किलो आटा व दाल देने पर ही फोक्स रखा। वह राशन में चुनिंदा परिवारों को मिलता था और मिलता है। लेकिन पहली बार आप सरकार द्वारा 10 लाख तक का फ्री इलाज हर कैटेगरी को देने की सुविधा दी। यह पंजाब में पहली बार हो रहा है। खुद की इंश्योरेंस पॉलिसियां कराने का दे रहे झांसा वहीं लुधियाना में कई विपक्षी लीडरों को अलग अलग झांसे देते हुए देखा गया। किसी की और से लोगों को सीएम सेहत योजना का कार्ड न बनवाकर प्राइवेट कंपनियों के जरिए इंश्योरेंस कराने, वहीं कार्ड अस्पतालों में न चलने, चुनिंदा बीमारियां कवर होने और सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही इलाज मिलने जैसे भ्रम फैलाए जा रहे हैं। यह भ्रम की बातें लुधियाना के हल्का साउथ, आत्म नगर और नॉर्थ में सुनने को मिल रही हैं। विपक्षी लीडरों के चहेते भी बनवा रहे कार्ड एक तरफ लीडर चुपचाप तरीके से लोगों को भ्रम में डालकर इस सेहत योजना का कार्ड बनवाने से रोक रहे हैं। वहीं कई इलाकों में देखा गया कि उन्हीं लीडरों के चहेते अंदरखाते करीबियों और अपने रिश्तेदारों के कार्ड बनवा रहे हैं। उनकी और से अपने वॉर्ड के आप लीडरों को वोटर कार्ड व आधार कार्ड भेजकर स्लीप निकलवाई जा रही है। कई जगह पर तो लीडरों के चहेते आगे अपने जानकारों को भेजकर स्लीप बनवा रहे हैं। अकेले लुधियाना में ही 180 अस्पताल होंगे कवर वहीं बात करें आम आदमी पार्टी द्वारा लाई गई सीएम सेहत योजना स्कीम की तो इसमें राज्य के हर शहर के अलग अलग अस्पताल कवर हैं। आप पार्टी मुताबिक अकेले लुधियाना में 180 अस्पताल कवर होंगे। जिसमें ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल है। इसमें फोर्टीज, सीएमसी और एसपीएस अस्पताल भी शामिल हैं। इसके अलावा हार्ट स्पेशलिस्ट, ब्रेन स्पेशलिस्ट, किडनी, हडिडयां, आंखों, चाइल्ड समेत तमाम बीमारियों के स्पेशलिस्ट अस्पताल शामिल हैं। यानि कि मरीज को जो भी बीमारी हो, वह संबंधित अस्पताल जाकर फ्री इलाज करवा सकेगा। जिसमें अस्पताल दाखिल होने से लेकर छुट्टी तक पूरा खर्च सरकार उठाएगी। कई जगह कांग्रेसी लीडर खुद काट रहे पर्चियां एक तरफ तो विपक्षियों द्वारा जमकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की आलोचना कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वे गुप्त रूप से इन्हीं योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। ताजा मामला जगराओं का सामने आया है। जहां अंदरखाते कांग्रेस के कुछ लीडर खुद ही इस योजना की लोगों को स्लीप काटकर दे रहे हैं। जगराओं के वार्ड नंबर 3 से पार्षद रणजीत कौर के पति व कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह ठुकराल की एक फोटो सामने आई है। जिसमें नगर कौंसिल अधिकारियों से मशीन लेकर 10 लाख बीमा योजना की स्लीप काटते दिख रहे हैं। हालांकि इस संबंधी राजेंद्र ठुकराल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।