ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
बठिंडा में युवती की हत्या लिव इन पार्टनर ने की, मामूली बहस के बाद कत्ल, पहले लाश जलाई, फिर सूटकेस में पैक कर हाईवे पर फेंका - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/13 फरवरी। बठिंडा में सूटकेस में मिली युवती की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद उसने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की। कामयाब न हुआ तो उसे सूटकेस में पैक कर हाईवे के किनारे फेंक दिया। मरने वाली युवती मोगा की रहने वाली मलिका (20) थी। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने कहा कि 11 फरवरी को हमने एक केस दर्ज किया था, जिसमें बठिंडा के गांव बहमन दीवाना के पास सड़क के किनारे लाल बैग में लड़की की लाश आधी जली हुई मिली थी। तेजधार हथियार से मारकर लाश जलाई पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में लगी हुई थीं और आखिर में पता चला कि सुरखबीर रोड का रहने वाला प्रिंस नाम के युवक ने युवती को अपने घर में तेजधार हथियारों से मार डाला था और उसकी लाश को जलाने की कोशिश की थी। जो प्रिंस मृतक युवती सपना उर्फ मलिका का काफी समय से दोस्त था। युवती का प्रिंस के साथ किसी बात पर छोटा-मोटा झगड़ा हो गया था, जिसके चलते प्रिंस ने सपना उर्फ मलिका को मार डाला और उसकी लाश जलाने की कोशिश की, जब लाश नहीं जली तो आखिर में उसने लाश को दो दिन तक अपने घर में छिपाए रखा। नेशनल हाईवे के पास लाश फैंकी आरोपी युवक को डर था कि लाश से बदबू फैल जाएगी, इसलिए दो दिन बाद उसने लाल सूटकेस को अपनी i20 कार में डालकर बठिंडा मलोट रोड नेशनल हाईवे के पास गांव बहमन दीवाना के पास फेंक दिया और भाग गया। एसएसपी ने कहा कि 11 फरवरी को युवती की लाश मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। खास बात यह है कि सपना को मारने के बाद उसने अपने शरीर पर अपनी और मृतक लड़की की फोटो का टैटू बनवाया था। ---