Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना दाखा पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भोला शंकर ने अपने बयान में कहा कि 10 फरवरी को शाम लगभग 6 से 7 बजे उसका पुत्र रणजीत सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) बाइक पर सवार होकर मुल्लापुर से सामान लेकर लौट रहा था। शिकायत के अनुसार पीछे से मुल्लापुर की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रणजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।