-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी।
थाना सिद्धवां बेट पुलिस ने गश्त एवं जांच के दौरान एक व्यक्ति को कथित रूप से हेरोइन सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी देते हुए एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ बस अड्डा गिदड़विंडी में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि रविंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र ओम प्रकाश निवासी खोलियां वाला पुल, मलसीहा बाजण, थाना सिद्धवां बेट कथित रूप से हेरोइन लेकर नहर की पगडंडी के रास्ते गांव गिदड़विंडी की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 6 ग्राम कथित हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।