ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
ऑपरेशन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चरस तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 1.284 किलो चरस बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 10 Feb । चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस की व्यावसायिक मात्रा के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्थानीय सप्लायर और दूसरा हिमाचल प्रदेश से जुड़ा मुख्य स्रोत शामिल है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 284 ग्राम चरस बरामद की गई है। यह कार्रवाई एसपी ऑपरेशंस यूटी गीतांजलि खंडेलवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी ऑपरेशंस विकास श्योकंद की निगरानी में, ऑपरेशंस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को ऑपरेशंस सेल की टीम मौलीजागरां स्थित रेलवे रोड पर शिव मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपनी पहचान राहुल निवासी चर्खी दादरी हरियाणा के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 26 दिनांक 05.02.2026, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मौलीजागरां में मामला दर्ज किया गया। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान राहुल ने खुलासा किया कि वह यह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकरण निवासी कृष्ण चंद से खरीदता था। इस सूचना के आधार पर ऑपरेशंस सेल की टीम ने हिमाचल प्रदेश के परवती सेंट्रल कैफे, गांव ऊचधार, थाना मणिकरण से दूसरे आरोपी कृष्ण चंद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 228 ग्राम चरस और बरामद की गई, जिसके बाद मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कृष्ण चंद लंबे समय से राहुल को चरस की सप्लाई कर रहा था, जबकि राहुल इसे आगे ट्राई-सिटी क्षेत्र में वितरित करता था। दोनों आरोपी काफी समय से नशा तस्करी के इस अवैध कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऑपरेशंस सेल द्वारा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।