Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/10 फरवरी। नशों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से पंजाब की आप सरकार द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चलाई जा रही युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत बठिंडा मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल की है। शहर के नौजवानों को खेलों से जोड़ने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए बठिंडा प्रीमियर लीग बी.पी.ऐल. 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट लीग का शुभारंभ 15 फरवरी को कॉप्स क्लब, पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा। बी.पी.ऐल. 2026 के पहले ही दिन दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा, जब मेयर वार्ड नंबर 48 और वार्ड नंबर 9 की टीमें आमने-सामने होंगी और चौकों-छक्कों की बरसात से मैदान गूंज उठेगा। मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने बताया कि बठिंडा के इतिहास में पहली बार 50 वार्डों की 50 टीमें इस प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट शहर के युवाओं के लिए क्रिकेट का एक बड़ा और सशक्त मंच साबित होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। हर शनिवार और रविवार को 8-8 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले पूल सिस्टम के तहत होंगे। प्रत्येक पूल में 5-5 टीमें होंगी और हर टीम अपने पूल की अन्य टीमों के साथ 4-4 मैच खेलेगी। सभी मुकाबले बी.पी.एल. 20-20 प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे। ----