लुधियाना 27 Dec : होनहार युवा सार्थक भसीन ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT)-2025 में 98.47 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि लुधियाना से सिटी टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, सही रणनीति और अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है।
सार्थक ने इस प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा की तैयारी एलाइट्स ग्रिड के मार्गदर्शन में की, जहाँ उन्हें हन्नी सर और गौरव सर का विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला। खास बात यह रही कि उन्होंने CAT की तैयारी पूर्णकालिक नौकरी के साथ की। वे वायूटेल टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत रहते हुए पढ़ाई करते रहे।
यह सार्थक का CAT का दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में लगभग 70 पर्सेंटाइल से लेकर इस बार 98.47 पर्सेंटाइल तक पहुँचना उनकी मेहनत और मानसिक दृढ़ता का जीवंत प्रमाण है।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सार्थक ने कहा कि नौकरी और पढ़ाई का संतुलन कठिन था, लेकिन निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन ने उन्हें हर चुनौती से उबरने की ताकत दी। उनकी सफलता उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है, जो प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के साथ CAT की तैयारी कर रहे हैं।