Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सिख संगत की भावनाओं के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री और सांसद पहले ही नाम परिवर्तन की वकालत कर चुके हैं सांसद मलविंदर सिंह कंग और गुरमीत सिंह ‘मीत हेयर’ के साथ गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की चंडीगढ़/ फ़तेहगढ़ साहिब, 26 दिसंबर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार सायं कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान दिवस नाम, वीर बाल दिवस की तुलना में छोटे साहिबज़ादों की अतुलनीय शहादत को स्मरण करने का कहीं अधिक उपयुक्त और मर्यादापूर्ण माध्यम है, क्योंकि यह सिख संगत की गहन भावनाओं के साथ पूर्णत: सामंजस्य रखता है। श्री अमन अरोड़ा ने सांसद मलविंदर सिंह कंग एवं गुरमीत सिंह ‘मीत हेयर’ के साथ गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेककर बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फ़तेह सिंह जी और माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि साहिबज़ादों की शहादत विश्व इतिहास का एक अद्वितीय अध्याय है, जो धर्म, साहस और अडिग आस्था के सर्वोच्च आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान तथा सांसदों द्वारा भी वीर बाल दिवस का नाम बदलकर साहिबज़ादों का बलिदान दिवस किए जाने की आवश्यकता पर पहले ही स्पष्ट रूप से बल दिया जा चुका है, ताकि देश-विदेश में बसे सिख समुदाय की सामूहिक भावनाओं और धार्मिक संवेदनशीलता का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अत्यंत कम आयु में छोटे साहिबज़ादों द्वारा दी गई शहादत आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है तथा यह अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह बलिदान गाथा सदैव राष्ट्र की सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फ़तेहगढ़ साहिब, सिख इतिहास का एक पवित्र स्थल होने के नाते, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा दी गई अतुलनीय कुर्बानियों की सतत स्मृति दिलाता है, जिनकी धर्मनिष्ठा, वीरता और नि:स्वार्थता की विरासत आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी मार्गदर्शन कर रही है। इस अवसर पर विधायक लखबीर सिंह राय, रुपिंदर सिंह हैप्पी और देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली तथा उपायुक्त डॉ. सोना थिंद भी उपस्थित थे।