चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव/यूटर्न/9 फरवरी। थाना सिधवां बेट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी गिदड़विंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चौकी इंचार्ज एएसआई राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के संबंध में गिदड़विंडी बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि विजय सिंह उर्फ लड्डू (पुत्र कुलवंत सिंह), निवासी गांव अब्बुपुरा, थाना सिधवां बेट को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
---