Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चरणजीत सिंह चन्न जगरांव/यूटर्न/9 फरवरी। स्थानीय पशु मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय 19वें पीडीएफए डेयरी और कृषि एक्सपो-2026 का समापन सोमवार को इनामों की भारी बरसात के साथ हुआ। दूध दोहाई के सबसे बड़े मुकाबले में एसबीएस नगर (नवांशहर) के प्रीतपाल सिंह की गाय ने रिकॉर्ड 79.126 किलोग्राम दूध देकर पहला स्थान हासिल किया और इनाम के रूप में ट्रैक्टर जीता। खास बात यह रही कि इसी मुकाबले में दूसरा स्थान (76.125 किलो दूध) भी प्रीतपाल की ही दूसरी गाय ने हासिल किया, जबकि संधू डेयरी फार्म (गांव कुलार) की गाय 74.467 किलो दूध के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को इनाम वितरित करने की रस्म मिल्कफेड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल, एमडी राहुल गुप्ता और पीडीएफए प्रधान दलजीत सिंह सदरपुरा ने अदा की। प्रधान सदरपुरा ने बताया कि इस बार दूध दोहाई और ब्रीड मुकाबलों के 5 अन्य विजेताओं को बुलेट मोटरसाइकिलों से सम्मानित किया गया है। मेले के आखिरी दिन प्रबंधकों ने अगले वर्ष फिर से डेयरी व्यवसाय में नई क्रांति लाने के वादे के साथ विदाई ली। ---