ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Zirakpur: मेहनत को मिला सम्मान: सरकारी स्कूल भबात की होनहार छात्राओं को मिले मेरिट अवार्ड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: बेअदबी मामलों पर सियासी वार-पलटवार तेज, चीमा ने कांग्रेस-अकाली दोनों को कठघरे में खड़ा किया Derabassi: डेराबस्सी प्रेस क्लब करेगा सामाजिक पहल, पौधारोपण से लेकर पत्रकार सेमिनार तक की तैयारियां शुरू Zirakpur: कर्तव्यनिष्ठा और शानदार रिकॉर्ड का मिला इनाम, जीवन सिंह को मिली इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी Zirakpur: मेहनत को मिला सम्मान: सरकारी स्कूल भबात की होनहार छात्राओं को मिले मेरिट अवार्ड Ludhiana: डीएवी पब्लिक स्कूल पाखोवाल रोड को मिला नया नेतृत्व, डॉ. अनुराधा भाटिया ने संभाला प्रधानाचार्या का पदभार Chandigarh: नए हरियाणा का खाका तैयार, चार शहरों में बसेंगे आधुनिक सेक्टर और मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर Chandigarh: चार बच्चों की मौत से गमगीन चंडीगढ़, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद Jagran: नशा नेटवर्क पर शिकंजा: लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दर्ज किए चार NDPS केस Panipat: मेहनत और लगन का फल: पानीपत के निखिल-चंदन हरियाणा स्कूली खेलों की राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम Chandigarh: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को मिला युवाओं का समर्थन, चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई मजबूत पहचान Chandigarh: रेड क्रॉस की अनूठी पहल: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे पक्षियों के आशियाने, कई जगह बनेंगे ‘पंछी बसेरा’ Ludhiana: ‘राजा विरोध’ या हाईकमान को चुनौती? पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई ने पकड़ा नया सियासी मोड़
Logo
Uturn Time
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलत सिंह वाला भबात में आयोजित समारोह में दसवीं बोर्ड की टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं ने स्कूल का नाम रोशन किया। सिप्ला फाउंडेशन और हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
जीरकपुर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलत सिंह वाला भबात (एसएएस नगर) में सोमवार को हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट और सिप्ला फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से मेरिट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद प्रोत्साहन राशि और मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हुसीना को 12 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहीं हरप्रीत को 10 हजार रुपये, जबकि संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं सीमा और नैंसी को आठ-आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सिप्ला फाउंडेशन की ओर से डिपो मैनेजर विजय कुमार, वित्त विभाग से गगन और जगदेव तथा सीएसआर मैनेजर यशवंत सिंह उपस्थित रहे। हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट की ओर से दिनेश चंद ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र की व्याख्याता टीना ने किया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुनील बहल ने हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट और सिप्ला फाउंडेशन का विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के इस प्रयास के लिए आभार जताया। उन्होंने शिक्षिकाओं किरण पाल, रजनी और रिंपी का भी स्कूल एवं सिप्ला फाउंडेशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष धन्यवाद किया।