ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: चार बच्चों की मौत से गमगीन चंडीगढ़, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: बेअदबी मामलों पर सियासी वार-पलटवार तेज, चीमा ने कांग्रेस-अकाली दोनों को कठघरे में खड़ा किया Derabassi: डेराबस्सी प्रेस क्लब करेगा सामाजिक पहल, पौधारोपण से लेकर पत्रकार सेमिनार तक की तैयारियां शुरू Zirakpur: कर्तव्यनिष्ठा और शानदार रिकॉर्ड का मिला इनाम, जीवन सिंह को मिली इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी Zirakpur: मेहनत को मिला सम्मान: सरकारी स्कूल भबात की होनहार छात्राओं को मिले मेरिट अवार्ड Ludhiana: डीएवी पब्लिक स्कूल पाखोवाल रोड को मिला नया नेतृत्व, डॉ. अनुराधा भाटिया ने संभाला प्रधानाचार्या का पदभार Chandigarh: नए हरियाणा का खाका तैयार, चार शहरों में बसेंगे आधुनिक सेक्टर और मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर Chandigarh: चार बच्चों की मौत से गमगीन चंडीगढ़, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद Jagran: नशा नेटवर्क पर शिकंजा: लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दर्ज किए चार NDPS केस Panipat: मेहनत और लगन का फल: पानीपत के निखिल-चंदन हरियाणा स्कूली खेलों की राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम Chandigarh: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को मिला युवाओं का समर्थन, चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई मजबूत पहचान Chandigarh: रेड क्रॉस की अनूठी पहल: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे पक्षियों के आशियाने, कई जगह बनेंगे ‘पंछी बसेरा’ Ludhiana: ‘राजा विरोध’ या हाईकमान को चुनौती? पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई ने पकड़ा नया सियासी मोड़
Logo
Uturn Time
राज्यपाल विवेकाधीन कोष से ₹5-₹5 लाख की सहायता का ऐलान, परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा; बोले- बच्चों की क्षति की भरपाई संभव नहीं, लेकिन राहत देना हमारा कर्तव्य है
चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा नदी की तेज धारा में बह जाने से जान गंवाने वाले चंडीगढ़ के चार नाबालिग बच्चों के प्रत्येक शोकाकुल परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। राज्यपाल एवं प्रशासक ने आज सायंकाल शोकाकुल परिवारों से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की तथा इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिवार के सदस्यों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में चंडीगढ़ प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है। इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए श्री कटारिया ने कहा कि चार मासूम बच्चों का असमय निधन न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते थे, जिनमें से कुछ परिवार अत्यंत कठिन आर्थिक परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। राज्यपाल विवेकाधीन कोष से राहत राशि की घोषणा करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि प्रभावित चारों परिवारों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की क्षति की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से संभव नहीं है, किंतु यह सहायता इस कठिन समय में परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दी जा रही है। कटारिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उन्हें आवश्यक सहयोग बिना किसी विलंब के प्राप्त हो। राज्यपाल एवं प्रशासक ने एक बार फिर शोकाकुल परिवारों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में चंडीगढ़ प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।