ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: रेड क्रॉस की अनूठी पहल: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे पक्षियों के आशियाने, कई जगह बनेंगे ‘पंछी बसेरा’ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: बेअदबी मामलों पर सियासी वार-पलटवार तेज, चीमा ने कांग्रेस-अकाली दोनों को कठघरे में खड़ा किया Derabassi: डेराबस्सी प्रेस क्लब करेगा सामाजिक पहल, पौधारोपण से लेकर पत्रकार सेमिनार तक की तैयारियां शुरू Zirakpur: कर्तव्यनिष्ठा और शानदार रिकॉर्ड का मिला इनाम, जीवन सिंह को मिली इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी Zirakpur: मेहनत को मिला सम्मान: सरकारी स्कूल भबात की होनहार छात्राओं को मिले मेरिट अवार्ड Ludhiana: डीएवी पब्लिक स्कूल पाखोवाल रोड को मिला नया नेतृत्व, डॉ. अनुराधा भाटिया ने संभाला प्रधानाचार्या का पदभार Chandigarh: नए हरियाणा का खाका तैयार, चार शहरों में बसेंगे आधुनिक सेक्टर और मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर Chandigarh: चार बच्चों की मौत से गमगीन चंडीगढ़, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद Jagran: नशा नेटवर्क पर शिकंजा: लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दर्ज किए चार NDPS केस Panipat: मेहनत और लगन का फल: पानीपत के निखिल-चंदन हरियाणा स्कूली खेलों की राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम Chandigarh: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को मिला युवाओं का समर्थन, चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई मजबूत पहचान Chandigarh: रेड क्रॉस की अनूठी पहल: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे पक्षियों के आशियाने, कई जगह बनेंगे ‘पंछी बसेरा’ Ludhiana: ‘राजा विरोध’ या हाईकमान को चुनौती? पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई ने पकड़ा नया सियासी मोड़
Logo
Uturn Time
पीजीआईएमईआर स्थित रेड क्रॉस सराय से शुरू हुआ अभियान अब पूरे शहर तक पहुंचेगा; उपायुक्त ने कहा कि पक्षी संरक्षण के साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना लक्ष्य, सेक्टर-17 के बाद रैन बसेरा और अन्य स्थानों पर भी शुरू होगी सुविधा।
चंडीगढ़ : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ शाखा निशांत कुमार यादव ने सोमवार को सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर में विकसित ‘रेड क्रॉस पंछी बसेरा’ के विस्तार कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सचिव रेड क्रॉस अमनदीप सिंह भट्टी, रेड क्रॉस की नोडल अधिकारी पूनम मलिक सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहल पीजीआईएमईआर स्थित इन्फोसिस रेड क्रॉस सराय से शुरू किए गए पक्षी कल्याण कार्यक्रम का विस्तार है। रेड क्रॉस की नोडल अधिकारी के प्रयासों से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर में पक्षियों के लिए सुरक्षित घोंसले, भोजन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि ‘रेड क्रॉस पंछी बसेरा’ के विस्तार से चंडीगढ़ में पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी तर्ज पर सेक्टर-17 स्थित रैन बसेरा, सेक्टर-43 हॉस्पिस तथा शहर के अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी ‘पंछी बसेरा’ विकसित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अमनदीप सिंह भट्टी ने भी इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।