ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
पंजाब के सनौर में आयोजित कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब को शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए विकास और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा। सैनी ने हरियाणा सरकार के चुनावी संकल्पों की प्रगति का भी उल्लेख किया।
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए पूछा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 56 चुनावी वादों में से आखिर कितने पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अब केवल चार महीने का समय बचा है, ऐसे में पंजाब सरकार जनता को अपने वादों का हिसाब दे। नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के सनौर में शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सपनों का पंजाब केवल विकास, ईमानदार नीयत और युवाओं के सशक्तिकरण से ही बन सकता है। उन्होंने कहा कि केवल नारे लगाने से प्रदेश का विकास नहीं होता, बल्कि साफ नीयत और मजबूत नेतृत्व की जरूरत होती है। सैनी ने पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह प्रतिभाशाली युवाओं के साथ बड़ा अन्याय है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपने चुनावी संकल्पों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 70 संकल्प महज डेढ़ वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि बाकी संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी शहीद उधम सिंह के आदर्शों पर चलने और राज्य के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने सनौर को राष्ट्रभक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि यह केवल एक कस्बा नहीं, बल्कि देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली पवित्र धरती है। उन्होंने शहीद उधम सिंह के जीवन और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर पूरी दुनिया को भारतीयों के आत्मसम्मान का संदेश दिया। इससे पहले चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास 'संत कबीर कुटीर' में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।