ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देश पर छापेमारी में तैयार पटाखों के साथ निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद, पुलिस रिमांड के दौरान सप्लाई नेटवर्क और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की होगी जांच।
डेराबस्सी: तयोहारों से पहले लालड़ू पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में चल रहे कथित अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और थाना लालड़ू प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने डहिर रोड स्थित बाणिया ट्रेडिंग और उससे जुड़े मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से 54 बड़े और 84 छोटे डिब्बों में भरे पटाखे, 25 बोरे गंधक, पोटाश, सल्फर समेत पटाखा निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री, गत्ता और पैकिंग का सामान बरामद हुआ। दुकान से भी विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी मौके पर पटाखों के निर्माण और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय गुप्ता (24) और अक्षित गुप्ता (26) निवासी डहिर रोड, लालड़ू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। तीसरा आरोपी संजय गुप्ता फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि बिना लाइसेंस आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण आम लोगों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण और बिक्री कर सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही थी। रिमांड के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।