ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: पंजाब पीआर विभाग की मजबूत आवाज रहीं शिखा नेहरा का सेवाकाल पूरा, 35 साल की समर्पित यात्रा पर मिला सम्मान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
राज्य मीडिया प्रमुख बलतेज सिंह पन्नू ने बताया अमूल्य संपत्ति, अधिकारियों ने निडरता, निष्ठा और पेशेवर दक्षता की सराहना की; 1991 में एपीआरओ के रूप में शुरू हुआ सफर सम्मान के साथ हुआ पूरा
विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनके मार्गदर्शन और युवा लोक संपर्क अधिकारियों को प्रेरित करने वाले योगदान को सराहा, शिखा नेहरा बोलीं- विभाग के साथ बिताया हर पल यादगार और सीख से भरा रहा
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा नेहरा 35 वर्षों की लंबी और समर्पित सरकारी सेवा पूरी करने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं। समारोह में राज्य मीडिया प्रमुख बलतेज सिंह पन्नू ने शिखा नेहरा के साथ अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निडरता, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि शिखा नेहरा का योगदान विभाग के लिए हमेशा यादगार रहेगा और वह विभाग की महत्वपूर्ण संपत्ति रही हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया संबंधी ओएसडी अमनजोत सिंह ने कहा कि शिखा नेहरा ने युवा लोक संपर्क अधिकारियों को हमेशा मार्गदर्शन दिया और नई पीढ़ी के अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। तकनीक के बदलाव की गवाह रही सेवा यात्रा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के विशेष सचिव-सह-निदेशक पुनीत गोयल ने कहा कि शिखा नेहरा की कार्यशैली, व्यावसायिक क्षमता और मानवीय दृष्टिकोण को विभाग हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा। अपने संबोधन में शिखा नेहरा ने वर्ष 1991 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के रूप में शुरू हुई अपनी सेवा यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन दशकों में विभाग ने कई बदलाव देखे, खासकर तकनीक के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा सहयोग और सम्मान मिला, जो उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं विदाई समारोह में विभाग की ओर से शिखा नेहरा को उनकी 35 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, पीआरओ, एपीआरओ, जिला लोक संपर्क अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में उप सचिव दीपांकर गर्ग, अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक प्रीत कंवल सिंह, ईश्वरिंदर सिंह ग्रेवाल, मनविंदर सिंह, उप निदेशक राशिम वर्मा, रुचि कालड़ा, नवदीप सिंह गिल, हाकम थापर, शेरजंग सिंह हुंदल, नरिंदर पाल सिंह जगदेओ सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शिखा नेहरा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।