लुधियाना/यूटर्न/30 जुलाई। शहर की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम अप्लायंसेज रिटेल कंपनी डीके इलेक्ट्रानिक्स के लिए यह गौरव का क्षण रहा, जब कंपनी के निदेशक अशोक धवन और नरेंद्र धवन को एक इंग्लिश समाचार पत्र कंपनी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित टाइम्स लीडरशिप समित एंड आईकन 2026 में एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड होम अपीयरेंस रिटेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज रिटेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, ग्राहकों के विश्वास और वर्षों से बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदान किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह निरवाणा लग्जरी होटल में आयोजित किया गया, जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अशोक धवन और नरेंद्र धवन को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह में उद्योग जगत, व्यापार, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद अशोक और नरेंद्र धवन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी डीके इलेक्ट्रानिक्स टीम, उनके ग्राहकों और सहयोगियों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, विश्वसनीय उत्पाद और उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। यह सम्मान डीके इलेक्ट्रानिक्स की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी का विश्वास है कि ग्राहकों के सहयोग और भरोसे के साथ वह भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं और नवीनतम तकनीक वाले उत्पाद उपलब्ध कराती रहेगी।
----