ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetgrandpashabet 8246grandpashabet 8246jojobet resmi girişjojobet 8226holiganbet 7659jojobet güncel girişjojobet 8226jojobet girişholiganbet 7659jojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Derabassi: डेराबस्सी में सफाई कर्मियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, एसपी विक्रम बराड़ ने यूनियन से की वार्ता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 108 एम्बुलेंस सेवा ने बचाई हजारों जिंदगियां, पंजाब में छह महीने में 91,713 लोगों को मिली इमरजेंसी मदद Chandigarh: रोहित-रवि बिरला AAP में शामिल, वार्ड-29 में पार्टी संगठन को मिलेगी नई ताकत; बोले- जनता की सेवा रहेगा लक्ष्य डीके इलेक्ट्रानिक्स को मिला राष्ट्रीय सम्मान, निदेशक अशोक धवन और नरेंद्र धवन हुए सम्मानित पहली भारी बरसात से ही निगम के विकास कार्यों की हुई तक दिना दिन Ludhiana: किडनी मरीजों के लिए नई उम्मीद बनी एबीओ-इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट तकनीक, 9 साल से स्वस्थ जीवन जी रहे वीर सिंह Derabassi: डेराबस्सी में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान Chandigarh: घर का खाना बना चर्चा का विषय: पति हर 'कैफ़े स्टाइल' डिश पर देते हैं ₹1000, वायरल वीडियो ने बांटी लोगों की राय Zirakpur: तकनीकी खराबी के बीच खुला रहा ढकोली रेलवे फाटक, चेतावनी के बावजूद ट्रैक पार करते रहे लोग; बाल-बाल बचा हादसा Derabassi: डेराबस्सी में सफाई कर्मियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, एसपी विक्रम बराड़ ने यूनियन से की वार्ता Zirakpur: जीरकपुर में पुलिस नेतृत्व बदला, नए एसएचओ जसबीर सिंह तूर बोले— अपराध और नशा तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई Panchkula: हरियाणा की लोक संस्कृति से सजा सांस्कृतिक उत्सव, पिंजौर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल Panchkula: बिना अनुमति निर्माण पर प्रशासन सख्त, पंचकूला के गांव बिल्ला में चला बुलडोजर; निवेशकों को भी दी चेतावनी
Logo
Uturn Time
नगर काउंसिल डेराबस्सी में सफाई कर्मचारियों के धरने के चलते शहर में कूड़ा उठाव प्रभावित होने लगा है। आंदोलनरत कर्मचारियों से मिलने पहुंचे एसपी विक्रम बराड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करते हुए उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यूनियन ने स्पष्ट किया कि बरनाला लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई और लंबित मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
डेराबस्सी : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाबभर में चल रहे आंदोलन के तहत डेराबस्सी नगर काउंसिल में सफाई कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। धरने के कारण शहर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिससे कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एसपी विक्रम बराड़ डेराबस्सी नगर काउंसिल पहुंचे और धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों तथा उनकी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना। कर्मचारियों ने बताया कि बरनाला में हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पंजाब के सफाई कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन प्रतिनिधियों ने एसपी को बताया कि डेराबस्सी नगर काउंसिल में 126 कच्चे कर्मचारी, 32 पक्के कर्मचारी और करीब 300 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों के साथ-साथ बरनाला लाठीचार्ज मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। एसपी विक्रम बराड़ ने कर्मचारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की और उनकी मांगों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है। इस मौके पर एसपी विक्रम बराड़ के साथ थाना डेराबस्सी के एसएचओ तथा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। धरने के चलते डेराबस्सी शहर में कई स्थानों पर कूड़े का उठाव प्रभावित हुआ है। नगरवासियों को सफाई व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।