लुधियाना/यूटर्न/30 जुलाई। पंजाब सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला और राज्यस्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समागम फिरोजपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी जिलों के लिए मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां रूपनगर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी तरनतारन, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, डॉ. बलजीत कौर गुरदासपुर, डॉ. बलबीर सिंह मालेरकोटला, लाल चंद फाजिल्का, हरजोत सिंह बैंस शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), हरभजन सिंह एस.ए.एस. नगर, गुरमीत सिंह खुड्डियां पटियाला, डॉ. रवजोत सिंह होशियारपुर, बरिंदर कुमार गोयल बरनाला, हरदीप सिंह मुंडियां बठिंडा, तरुनप्रीत सिंह सोंद संगरूर, मोहिंदर भगत जालंधर में तिरंगा फहराएंगे।