ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin al
Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Moga: लोक मिलनी से सीएम मान का चुनावी शंखनाद, बोले- विपक्ष बिखरा, पंजाब में फिर लौटेगी आप सरकार Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन Zirakpur: चमकते जीरकपुर की रियल एस्टेट कहानी में विवादों का साया, सपनों के घर को लेकर खरीदार परेशान Panchkula: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Chandigarh: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Derabassi: कोर्ट परिसर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का प्रयास विफल, प्रशासन ने रोका निर्माण और बढ़ाई सुरक्षा Zirakpur: वार्ड-7 की समस्याओं पर फोकस: नवनियुक्त इंचार्ज परमिंदर सोढ़ी ने क्षेत्र दौरे के साथ शुरू कराए विकास कार्य Mohali: मोहाली में भाजपा मजबूत: जसबीर सिंह खैहरा और करणवीर सिंह खैहरा ने थामा कमल का दामन Chandigarh: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-29 से हेरोइन समेत पकड़ा गया पुराना आरोपी मुकेश उर्फ चिकना Chandigarh: स्वस्थ चंडीगढ़ की ओर कदम, सेक्टर-10 लीजर वैली में सांसद निधि से बना ओपन जिम जनता को समर्पित Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत Zirakpur: किशनपुरा की सोसायटियों में सुरक्षा को लेकर चिंता, लोगों ने पुलिस से स्थायी चौकी की लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
गोदाम एरिया की फिरनी सड़क पर गंदगी और हादसों के खतरे को देखते हुए नगर परिषद ने उठाया कदम। कारोबारियों ने राहत जताते हुए समस्या के समाधान का स्वागत किया। वार्ड नंबर-30 के पालम एन्क्लेव में लो-टेंशन लाइन के लिए नए बिजली पोल लगाए गए। अमन प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क, सीवरेज, बिजली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।
जीरकपुर: गोदाम एरिया की फिरनी वाली सड़क पर लंबे समय से बनी सीवरेज जाम और टूटे चेंबर ढक्कनों की समस्या का शनिवार को समाधान किया गया। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज लाइन की सफाई करवाई और क्षतिग्रस्त चेंबरों पर नए ढक्कन लगवाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के गोदाम मालिकों और अन्य कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, सीवरेज लाइन जाम रहने के कारण सड़क पर गंदा पानी और गंदगी फैल रही थी। वहीं, कई चेंबरों के ढक्कन टूटे होने से रात के समय हादसे का खतरा बना रहता था। उनका कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष शिकायत की गई थी। आम आदमी पार्टी के नेता अमन प्रताप सिंह की पहल के बाद नगर परिषद ने सफाई और मरम्मत का काम करवाया। दूसरी ओर, वार्ड नंबर-30 के पालम एन्क्लेव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम शुरू किया गया है। क्षेत्र में लो-टेंशन लाइन बिछाने के लिए नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि नई लाइन बिछने के बाद कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याओं में कमी आएगी। अमन प्रताप सिंह ने कहा कि वार्ड में सड़क, सीवरेज, बिजली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।