ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin al
रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से कमर्शियल निर्माण जारी, नगर निगम के अधिकारी मौन, जनता ने शुरु किया विरोध - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Moga: लोक मिलनी से सीएम मान का चुनावी शंखनाद, बोले- विपक्ष बिखरा, पंजाब में फिर लौटेगी आप सरकार Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन Zirakpur: चमकते जीरकपुर की रियल एस्टेट कहानी में विवादों का साया, सपनों के घर को लेकर खरीदार परेशान Panchkula: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Chandigarh: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Derabassi: कोर्ट परिसर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का प्रयास विफल, प्रशासन ने रोका निर्माण और बढ़ाई सुरक्षा Zirakpur: वार्ड-7 की समस्याओं पर फोकस: नवनियुक्त इंचार्ज परमिंदर सोढ़ी ने क्षेत्र दौरे के साथ शुरू कराए विकास कार्य Mohali: मोहाली में भाजपा मजबूत: जसबीर सिंह खैहरा और करणवीर सिंह खैहरा ने थामा कमल का दामन Chandigarh: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-29 से हेरोइन समेत पकड़ा गया पुराना आरोपी मुकेश उर्फ चिकना Chandigarh: स्वस्थ चंडीगढ़ की ओर कदम, सेक्टर-10 लीजर वैली में सांसद निधि से बना ओपन जिम जनता को समर्पित Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत Zirakpur: किशनपुरा की सोसायटियों में सुरक्षा को लेकर चिंता, लोगों ने पुलिस से स्थायी चौकी की लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
मिलन लुधियाना/यूटर्न/25 जुलाई। स्मार्ट सिटी लुधियाना के वार्ड नंबर 1 स्थित जालंधर बाईपास के निकट मस्कीन नगर, भोरा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच कथित रूप से कमर्शियल उपयोग के लिए एक इमारत का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के जोन-ए की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की जानकारी के बावजूद निर्माण कार्य पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार जिस स्थान पर निर्माण किया जा रहा है, वह पूरी तरह रिहायशी क्षेत्र है। जहां मास्टर प्लान एवं लागू बिल्डिंग नियमों के अनुसार कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बड़े स्तर पर बिल्डिंग का निर्माण जारी है। लोगों का कहना है कि यदि यह निर्माण कमर्शियल उद्देश्य से किया जा रहा है तो संबंधित विभाग को निर्माण की स्वीकृति, नक्शे तथा अन्य आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य बिना किसी रोक-टोक के चलता रहा। अफसरों की हो सकती है मिलीभगत निवासियों का आरोप है कि जोन-ए बिल्डिंग ब्रांच को इस संबंधी शिकायत की गई। लेकिन एक्शन नहीं हुआ। वहीं लोगों का कहना है कि आखिर उनकी शिकायत के बाद ही क्यों एक्शन होता है। जबकि बिल्डिंग इंस्पेक्टर और बेलदार की जिम्मेदारी होती है कि उनके एरिया में अवैध निर्माण न हो। लेकिन अफसर अपने दूसरे कार्यों में व्यस्त रहते हैं। जिसके चलते धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय रहते कार्रवाई न करने पर निर्माण कार्य काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाए कि शायद अफसरों की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है, तभी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। इलाका निवासियो ने जताया रोष इलाका निवासियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी होने के बावजूद नगर निगम रिहायशी क्षेत्रों में हो रहे इललीगल कमर्शियल निर्माणों पर कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या, शोर-शराबा तथा अन्य नागरिक सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस इमारत का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिल्डिंग को सील किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो वे सड़कों पर उतर आएंगे। इस संबंधी निगम बिल्डिंग ब्रांच अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो सका। ----