ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin al
Bathinda: ‘मेले पंजाबणां दा–तियां बठिंडे दीयां’ में गूंजेगी लोक संस्कृति, महिला कलाकारों के नाम रहेगा पूरा मंच - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Moga: लोक मिलनी से सीएम मान का चुनावी शंखनाद, बोले- विपक्ष बिखरा, पंजाब में फिर लौटेगी आप सरकार Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन Zirakpur: चमकते जीरकपुर की रियल एस्टेट कहानी में विवादों का साया, सपनों के घर को लेकर खरीदार परेशान Panchkula: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Chandigarh: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Derabassi: कोर्ट परिसर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का प्रयास विफल, प्रशासन ने रोका निर्माण और बढ़ाई सुरक्षा Zirakpur: वार्ड-7 की समस्याओं पर फोकस: नवनियुक्त इंचार्ज परमिंदर सोढ़ी ने क्षेत्र दौरे के साथ शुरू कराए विकास कार्य Mohali: मोहाली में भाजपा मजबूत: जसबीर सिंह खैहरा और करणवीर सिंह खैहरा ने थामा कमल का दामन Chandigarh: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-29 से हेरोइन समेत पकड़ा गया पुराना आरोपी मुकेश उर्फ चिकना Chandigarh: स्वस्थ चंडीगढ़ की ओर कदम, सेक्टर-10 लीजर वैली में सांसद निधि से बना ओपन जिम जनता को समर्पित Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत Zirakpur: किशनपुरा की सोसायटियों में सुरक्षा को लेकर चिंता, लोगों ने पुलिस से स्थायी चौकी की लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
समाजसेवी प्रिंसिपल विनू गोयल के नेतृत्व में बठिंडा में 8 अगस्त से शुरू होगा नौ दिवसीय तीज महोत्सव। महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष रूप से आयोजित इस मेले में डांस, मिस तीज, गिद्धा और लोकगीत प्रतियोगिताएं होंगी। निशा बानो, अमर नूरी, सुल्ताना नूरा सिस्टर्स समेत कई नामी महिला गायिकाएं लाइव प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बनाएंगी।
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : समाजसेवी प्रिंसिपल विनू गोयल के नेतृत्व एवं डायमंड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक "मेले पंजाबणां दा – तियाँ बठिंडे दीयाँ, मान बठिंडे दा" का भव्य एवं अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति को समर्पित होगा। इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि प्रवेश केवल महिलाओं, बेटियों और छोटे बच्चों के लिए ही होगा, जिससे वे सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में मेले का आनंद ले सकें। प्रिंसिपल विनू गोयल ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महिलाओं और बेटियों के लिए विभिन्न प्रतिभा, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 10 से 60 वर्ष तक की प्रत्येक बेटी और महिला अपनी रुचि के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेगी। इसके बाद प्रतिदिन शाम 5 बजे से प्रसिद्ध महिला गायिकाओं की शानदार लाइव प्रस्तुतियां होंगी। पंजाब की मशहूर महिला कलाकार निशा बानो, राखी हुंदल, किरण शर्मा, एस कौर, अमर नूरी, सुल्ताना नूरा सिस्टर्स सहित कई प्रसिद्ध गायिकाएं अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मेले की रौनक बढ़ाएंगी। इस मेले की खास बात यह है कि सांस्कृतिक मंच पर केवल प्रसिद्ध महिला कलाकार ही प्रस्तुति देंगी। प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम 8 अगस्त: सोलो डांस प्रतियोगिता (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) 9 अगस्त: मिस तीज एवं मिसेज तीज प्रतियोगिता 11 अगस्त: स्कूल एवं कॉलेजों की गिद्धा तथा ग्रुप डांस टीमों की प्रतियोगिता 16 अगस्त: लोकगीत, सिठनियां, टप्पे और लंबी हेक वाले गीतों का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम कैंप डायरेक्टर एम. के. मन्ना ने बताया कि मेले में खाने-पीने, ज्वेलरी, कपड़ों, सजावटी सामान तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं की आकर्षक स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके अलावा डायमंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुपों के उत्पादों की स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। प्रिंसिपल विनू गोयल ने सभी महिलाओं, बेटियों एवं परिवारों से इस अनूठे मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पंजाबी संस्कृति, लोक विरासत, मनोरंजन और खरीदारी का भरपूर आनंद लेने की अपील की। प्रवेश शुल्क: केवल ₹50 प्रति व्यक्ति (यह शुल्क केवल मेले में प्रवेश के लिए है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।)