ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabet 8242jojobet 8221holiganbet 7654kavbetmatbet
Zirakpur: स्टेलर होम्स में गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाए पत्थर, फैली दहशत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नीट विवाद और छात्र मुद्दों को लेकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में रोष, तीन प्रस्ताव पारित Ludhiana: लुधियाना में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सक्रिय, नगर निगम और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर हुई अहम चर्चा Ludhiana: वाहनों पर सख्ती के खिलाफ उद्योगपति लामबंद, विधायक सिद्धू को सौंपा ज्ञापन; जल्द समाधान का मिला भरोसा Dera Bassi: धार्मिक यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, डेराबस्सी के दो युवकों की सीकर में मौत Zirakpur: स्टेलर होम्स में गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाए पत्थर, फैली दहशत Chandigarh: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ और पानी से जूझ रहे विद्यार्थी Panchkula: पंचकूला में अब मनमानी नहीं चलेगी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई Lalru: किसानों ने खोला मोर्चा, ई-20 पेट्रोल और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दप्पड़ टोल पर प्रदर्शन Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर प्रकरण पर कैंडल मार्च Chandigarh: RWA की आवाज पहुंची निगम तक, मनीमाजरा में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के पीर मुच्छल्ला में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई वारदात से सोसाइटी निवासी सहमे, हमलावरों ने गार्ड रूम, घर और खड़ी गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ढकोली थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपितों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
जीरकपुर: पीर मुच्छल्ला स्थित स्टेलर होम्स सोसाइटी में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे छह से सात मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे करीब 20 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गार्ड रूम पर पत्थरों और डंडों से हमला कर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर सोसाइटी के अंदर पहुंचे और एक घर को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी प्रिय ने बताया कि वह रोजाना सुबह काम पर जाती हैं और शाम को घर लौटती हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, इसके बावजूद हमलावरों ने उनकी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सोसाइटी में घुसकर बिना कारण आतंक मचाने वाले युवक कौन थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हमलावर डंडों और पत्थरों के साथ बोतलनुमा बम भी लेकर आए थे। कथित धमाके की तेज आवाज से आसपास का क्षेत्र दहल गया। हालांकि, बोतलनुमा बम के इस्तेमाल की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आरोपितों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करवाने की मांग की है। शिकायत नहीं मिली, पहचान के प्रयास जारी : एसएचओ ढकोली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा, “हमारे पास इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर सोसाइटी में उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन का प्रयास कर रही है।”