ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabet 8242jojobet 8221holiganbet 7654kavbetmatbet
Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर प्रकरण पर कैंडल मार्च - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नीट विवाद और छात्र मुद्दों को लेकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में रोष, तीन प्रस्ताव पारित Ludhiana: लुधियाना में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सक्रिय, नगर निगम और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर हुई अहम चर्चा Ludhiana: वाहनों पर सख्ती के खिलाफ उद्योगपति लामबंद, विधायक सिद्धू को सौंपा ज्ञापन; जल्द समाधान का मिला भरोसा Dera Bassi: धार्मिक यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, डेराबस्सी के दो युवकों की सीकर में मौत Zirakpur: स्टेलर होम्स में गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाए पत्थर, फैली दहशत Chandigarh: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ और पानी से जूझ रहे विद्यार्थी Panchkula: पंचकूला में अब मनमानी नहीं चलेगी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई Lalru: किसानों ने खोला मोर्चा, ई-20 पेट्रोल और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दप्पड़ टोल पर प्रदर्शन Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर प्रकरण पर कैंडल मार्च Chandigarh: RWA की आवाज पहुंची निगम तक, मनीमाजरा में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Logo
Uturn Time
सेक्टर-17 प्लाजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर जताई एकजुटता, एच.एस. लक्की बोले- पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित, सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ कार्यकर्ताओं ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च, कांग्रेस ने छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं से माफी मांगने की मांग की
चंडीगढ़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्च का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के प्रति एकजुटता जताई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एच.एस. लक्की ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांगते हैं तो उनके साथ बल प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, जंतर-मंतर पर छात्रों पर कार्रवाई के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा मुद्दा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि वह पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के साथ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।